✔️✔️📝करेंट अफेयर्स 2020
1). हाल ही में किस राज्य सरकार की कैबिनेट ने राजधानी में ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी को मंजूरी दी है?
उत्तर – दिल्ली
—–> हाल ही में दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने राजधानी में ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी को मंजूरी दी है।
इसके तहत अब किसी भी प्रोजेक्ट में आने वाले पेड़ों में से 80% को ट्रांसप्लांट करना अनिवार्य होगा।
यानी कि अब जितने पेड़ काटे जाएंगे उस से 10 गुना ज्यादा पौधे लगाने होंगे।
2). हाल ही में किस टेनिस खिलाड़ी ने अपना तेरवा फ्रेंच ओपन पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है?
उत्तर – राफेल नडाल
—–> हाल ही में टेनिस स्टार राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को हराकर अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब तथा 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया है। इसके अलावा युवा पॉलिश खिलाड़ी गंगा स्वोटेक ओपन खिताब जीतने वाली सबसे कम रैंक की महिला बनी है।
3). हाल ही में भारतीय मूल के विख्यात शिक्षाविद श्रीकांत दातार को किस स्कूल का डीन नामित किया गया है?
उत्तर – हार्वर्ड बिजनेस स्कूल
—–> भारतीय मूल के विख्यात शिक्षाविद श्रीकांत दातार को हाल ही में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का नया डीन नियुक्त किया गया है। यह हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे
4). किस व्यक्तित्व को सम्मानित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाल ही में 100 रुपए मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया है?
उत्तर – विजयाराजे सिंधिया
—–> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाल ही में विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोह पर ₹100 का सिक्का जारी किया है। ग्वालियर की राजमाता कही जाने वाली विजयाराजे सिंधिया का जन्म 1919 में हुआ था।
5). हाल ही में किस राज्य सरकार ने “मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना” का शुभारंभ किया है?
उत्तर – उत्तराखंड
—–> हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में “मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना” की शुरुआत की है
जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही हरित ऊर्जा के उत्पादन को भी बढाना है।
इस योजना के प्रत्येक लाभार्थी को 25 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र भी आवंटित किए जाएंगे।
6). भारत तथा अमेरिका के बाद हाल ही में किस देश ने भी टिक-टॉक ऐप को बैन कर दिया है?
उत्तर – पाकिस्तान
—–> भारत तथा अमेरिका में टिक टॉक बंद होने के बाद अब पाकिस्तान ने भी टिक टॉक एप को बैन कर दिया है। इस वीडियो शेयरिंग एप टिक टॉक को पाकिस्तान में अश्लीलता फैलाने के कारण ब्लॉक कर दिया गया है।
7). विश्व मोटापा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 11 अक्टूबर
—–> प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को विश्व मोटापा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मोटापे और उससे होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मना जाता है कि मोटापा बहुत सी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है मोटापे की वजह से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, जोड़ों में दर्द, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
8). हाल ही में किस राज्य के भूतपूर्व सैनिकों को “समूह ख” के पदों पर 5 फ़ीसदी आरक्षण दिए जाने की घोषणा की गई है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
—–> हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भूतपूर्व सैनिकों “समूह ख” के पदों पर 5 फ़ीसदी आरक्षण दिए जाने की घोषणा की है। इस 5 फ़ीसदी आरक्षण में तीनों सेनाओं से रिटायर तथा पूर्व सैन्य कर्मी भी शामिल होंगे।
9). 9 से 15 अक्टूबर तक कौन सा सप्ताह मनाया जा रहा है?
उत्तर – राष्ट्रीय डाक सप्ताह
—–> 9 से 15 अक्टूबर तक भारतीय डाक विभाग, राष्ट्रीय डाक सप्ताह के रूप में मना रहा है। 1874 में बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ के तौर पर इसे मनाया जाता है।
10). विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 अक्टूबर
—–> प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
10 अक्टूबर 1992 को इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई
Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।
━━━━━━━✧❂✧━━━━━━
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें